मराठी के जाने माने कवि ग्रेस कि लिखी एक जानी मानी कविता "पाउस आला" पाठकों के लिये पेश है।
बारिष आयी
बारिश आयी बारिष आयी
पडते हैं ओले
जंगल में अटके है मवेशी
आओ अब भोले
मेघों के पर्वत गिरते हैं
बजती खाई क्यूँ
गाँव बेचारा बह जायेगा
बाढ लगाई क्यूँ
ठहर ज़रा तो दिल में प्रभो
नभ में कहाँ छिपे हो
लाऊ किनारे जरा बाढ में
छिपी नौकाओंको
गाँव में कोई नही बावला
फिरता रहता है जो
कहीं ना कोई भुजंग शापित
वंश तोड़ता है जो
यहाँ किसी ने रचा था कोई
रिमझिम बारिष गाना
आते जाते यहाँ डालता
वो चिडीया को दाना
~ ग्रेस
-------------------------------------------
मूल कविता: पाउस आला
कवि: ग्रेस
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
कुछ मराठी कविताएं जो पुनः पुनः पढने का मन करता है ऐसी कविताओं का हिंदी अनुवादकरने का ये एक प्रयास है।
रविवार, अगस्त 12, 2007
गुरुवार, अप्रैल 05, 2007
गनपत लाला - बा. सी. मर्ढेकर
गनपत लाला बीडी पीकर
लकडी कोई चबाता था
इसी जगह बंगला बांधूंगा
मनमे ही कहता रहता था
आँख मीच के दायी वाली
भौ उठाकर बायी तरफ से
जैसे बेसुर तान गवैया
फेंक देता लकडी वैसे
गि-हाइकीकों को ठीक से देता
जिरा धनीया गेहू चावल
तेल बेचना और बनाना
हिसाब उसको आता केवल
सपनों पर धुआँ छाता था
बिडी का कभी मोमबत्तीका
पढता था लेटा रहता था
तुलसीदास रामायण गाथा
दरी पुरानी और एक बोरा
सिरहाने में लेकर रहना
धी की बदबू लेते सोना
आता था बस उसको इतना
हड्डी पसली पीस पीस कर
लाला की जिंदगी बीती
दुकान की जमीन को वो ही
हड्डी हड्डी चुभती रहती
कितनी ही लकडीया लालाने
यही थी फेंकी चबा चबाकर
दुकान की जमीं को वो भी
चूभती रहती रह रह कर
गणपत लाला बिडी दिवाना
पिते पिते यूँ ही मर गया
एक माँगी तो दो का तोहफा
भगवान ने अंधे को दिया
मूल कविता: गणपत वाणी
कवि: बा. सी. मर्ढेकर
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
लकडी कोई चबाता था
इसी जगह बंगला बांधूंगा
मनमे ही कहता रहता था
आँख मीच के दायी वाली
भौ उठाकर बायी तरफ से
जैसे बेसुर तान गवैया
फेंक देता लकडी वैसे
गि-हाइकीकों को ठीक से देता
जिरा धनीया गेहू चावल
तेल बेचना और बनाना
हिसाब उसको आता केवल
सपनों पर धुआँ छाता था
बिडी का कभी मोमबत्तीका
पढता था लेटा रहता था
तुलसीदास रामायण गाथा
दरी पुरानी और एक बोरा
सिरहाने में लेकर रहना
धी की बदबू लेते सोना
आता था बस उसको इतना
हड्डी पसली पीस पीस कर
लाला की जिंदगी बीती
दुकान की जमीन को वो ही
हड्डी हड्डी चुभती रहती
कितनी ही लकडीया लालाने
यही थी फेंकी चबा चबाकर
दुकान की जमीं को वो भी
चूभती रहती रह रह कर
गणपत लाला बिडी दिवाना
पिते पिते यूँ ही मर गया
एक माँगी तो दो का तोहफा
भगवान ने अंधे को दिया
मूल कविता: गणपत वाणी
कवि: बा. सी. मर्ढेकर
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
तुम घर में ना होते जब - संदीप खरे
तुम घर में ना होते जब
दिल टुकडे हो जाता है
जीवन के खुलते धागे
संसार उधड जाता है
आकाश फाडकर बिजली
गिरने सा अनुभव होता
धरती दिशा खोती है
वो चांद बिखर जाता है
तुम घर में ना होते जब
आकर किरन आंगन में
यूँ ही लौट जातें हैं
खिडकी पर थमकर झोंका
बस महक बिना जाता है
तुम घर में ना होते जब
तेरे बाहों में घुलकर
बिते समय की याँदे
सांसों बिन दिल रूक जाये
दिल यूँ ही रूक जाता है
तुम घर में ना होते जब
अब तुम ही बताओ घर को
मैं क्या कहकर समझाऊँ
पूजा घर का दीपक भी
संग मेरे बुझ जाता है
तुम घर में ना होते जब
ना बड़ा हुआ मै अब भी
ना ही स्वतंत्र हुआ हुँ
इतना समझा हूँ तुम बिन
ये जनम अटक जाता है
तुम घर में ना होते जब
---------------------------------------------------------------------
मूल कविता: नसतेस घरी तू जेव्हा
कवि: संदीप खरे
संगीत: सलील कुळकर्णी
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
---------------------------------------------------------------------
आप इस गीत को तुषार जोशी नागपुर की आवाज़ में यहाँ सुन सकते हैं, अवश्य सुने
दिल टुकडे हो जाता है
जीवन के खुलते धागे
संसार उधड जाता है
आकाश फाडकर बिजली
गिरने सा अनुभव होता
धरती दिशा खोती है
वो चांद बिखर जाता है
तुम घर में ना होते जब
आकर किरन आंगन में
यूँ ही लौट जातें हैं
खिडकी पर थमकर झोंका
बस महक बिना जाता है
तुम घर में ना होते जब
तेरे बाहों में घुलकर
बिते समय की याँदे
सांसों बिन दिल रूक जाये
दिल यूँ ही रूक जाता है
तुम घर में ना होते जब
अब तुम ही बताओ घर को
मैं क्या कहकर समझाऊँ
पूजा घर का दीपक भी
संग मेरे बुझ जाता है
तुम घर में ना होते जब
ना बड़ा हुआ मै अब भी
ना ही स्वतंत्र हुआ हुँ
इतना समझा हूँ तुम बिन
ये जनम अटक जाता है
तुम घर में ना होते जब
---------------------------------------------------------------------
मूल कविता: नसतेस घरी तू जेव्हा
कवि: संदीप खरे
संगीत: सलील कुळकर्णी
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
---------------------------------------------------------------------
आप इस गीत को तुषार जोशी नागपुर की आवाज़ में यहाँ सुन सकते हैं, अवश्य सुने
गुरुवार, मार्च 29, 2007
पल भर को साँसों का भर आना - संदीप खरे
सांग सख्या रे इस अल्बम मे से संदीप खरे और सलील कुलकर्णी का
एक बडा ही प्यारा गाना आज प्रस्तुत है।
---------------------------------------------------------------------
पल भर को सांसो का भर आना
और मेरे होठ कपकपा जाना
कैसा तेरा यादों में आना
तनन धीम त देरेना तेरेना
तनन धीम त देरेना तेरेना
हसना वो कपडों सा ही फिका फिका
मेरा ही रंग हो जाता था गहरा
सयानो सा ही बर्ताव तेरा होता था
दिवानो सा दिखता था मेरा चेहरा
पायल सन्नाटे में बजती है
कंगन की आहट खनकती है
फिर मेरा बावरा हुआ जाना
तनन धीम त देरेना तेरेना
तनन धीम त देरेना तेरेना
बातों के हजार मतलब निकालने मे
उलझा हुआ खोया था मै ऐसे
ना बोल गयी थी तुम यूँ उस दिन
कविता को मिलती है दाद जैसे
नींद खोके जागता ही रहता हूँ
रातों से भागता ही रहता हूँ
उफ तेरा खाबों में भी आना
तनन धीम त देरेना तेरेना
तनन धीम त देरेना तेरेना
सादगी के चिलमन के पिछे
रिश्ता नही, मौन ही तुमने जतन किया
शब्द ही नही मौन में भी अर्थ होता है
जीन्दगीके दिवाने पल को मालूम क्या ?
अपना भी रहता नही अब मै
अकेला ही रहता हूँ मै सब में
घूमते हुए हूँ ही खो जाना
तनन धीम त देरेना तेरेना
तनन धीम त देरेना तेरेना
---------------------------------------------------------------------
मूल कविता: लागते अनाम ओढ श्वासांना
कवि: संदीप खरे
संगीत: सलील कुळकर्णी
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
शनिवार, मार्च 24, 2007
वीर मराठे दौडे सात दिवाने - कुसुमाग्रज
छत्रपती शिवाजी महाराज के सात जाँबाज सरदारों की दिलेर कहानी श्रेष्ठ कवि कुसुमाग्रज जी ने सात नामक उनकी कविता में चित्रित की है। आज उस कविता को प्रस्तुत करता हूँ।
----------------------------------------------------------------------
वीर मराठे दौडे सात दिवाने - कुसुमाग्रज
धन्य हो गये सुनकर आज कहानी
भाग आये रण से अपने सेनानी
औरतें भी होंगी शर्म से पानी पानी
दिन में ये कैसा घेरा अंधेरे ने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
वो सभी शब्द थे कठोर पीडादायी
जला गये छुकर दिल की गहराई
भागना नहीं है रीत मराठी भाई
ये भुला गये, आये हो क्या मुह दिखाने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
दातों में दबाकर होठ, वीर वि निकले
पठबंध सभी सीने पर हो गये ढीले
आँखों में उठा तुफाँन, किनारे गीले
म्यानोसे निकले तलवारों के सीने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
जब फेरा था मुह और आँखे थी गीली
छह सरदारों ने बात वो दिल पर ले ली
भाले, उठा, चल पडे, विदा भी ना ली
धूल के बादल सात बनाये हवा ने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
भौचक्की सेना देखे ये रह रह के
अपमान बुझाने छावनी में गनिमो के
घुस गये दिवाने हथेली पे सर ले के
उल्कायें बरसी सागर को यूँ जलाने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
आग ही आग थी बाजू से उपर से
सैकडो जगह से उन पर भाले बरसे
भीड में खो गये सात यूँ दिलेरी से
वो सातों पंछी आखिर तक हार ना माने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
पत्थर पर दिखता निशान उन टापों का
पानी में देखो रंग मिला है लहू का
अब तलक क्षितिज पर बादल उस माटी का
सुनो गाता है कोई उन के गाने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
---------------------------------------------------------------------------------
मूल कविता: सात
गीत: वेडात मराठे वीर दौडले सात
कवि: कुसुमाग्रज
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
----------------------------------------------------------------------------------------
इस गीत को तुषार जोशी नागपुर की आवाज़ मे आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने।
----------------------------------------------------------------------------------------
मूल कविता कि कडिया :
http://ek-kavita.blogspot.com/2007/02/blog-post_9383.html
http://justmarathi.blogspot.com/2007/02/blog-post_1286.html
http://lahanpan.blogspot.com/2006/10/blog-post_17.html
http://shrirangjoshi.spaces.live.com/Blog/cns!2B4F96BCCF74F5BF!295.entry
http://jhingalala.com/marathi/?p=149
http://www.manogat.com/node/8013
----------------------------------------------------------------------
वीर मराठे दौडे सात दिवाने - कुसुमाग्रज
धन्य हो गये सुनकर आज कहानी
भाग आये रण से अपने सेनानी
औरतें भी होंगी शर्म से पानी पानी
दिन में ये कैसा घेरा अंधेरे ने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
वो सभी शब्द थे कठोर पीडादायी
जला गये छुकर दिल की गहराई
भागना नहीं है रीत मराठी भाई
ये भुला गये, आये हो क्या मुह दिखाने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
दातों में दबाकर होठ, वीर वि निकले
पठबंध सभी सीने पर हो गये ढीले
आँखों में उठा तुफाँन, किनारे गीले
म्यानोसे निकले तलवारों के सीने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
जब फेरा था मुह और आँखे थी गीली
छह सरदारों ने बात वो दिल पर ले ली
भाले, उठा, चल पडे, विदा भी ना ली
धूल के बादल सात बनाये हवा ने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
भौचक्की सेना देखे ये रह रह के
अपमान बुझाने छावनी में गनिमो के
घुस गये दिवाने हथेली पे सर ले के
उल्कायें बरसी सागर को यूँ जलाने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
आग ही आग थी बाजू से उपर से
सैकडो जगह से उन पर भाले बरसे
भीड में खो गये सात यूँ दिलेरी से
वो सातों पंछी आखिर तक हार ना माने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
पत्थर पर दिखता निशान उन टापों का
पानी में देखो रंग मिला है लहू का
अब तलक क्षितिज पर बादल उस माटी का
सुनो गाता है कोई उन के गाने
वीर मराठे दौडे सात दिवाने
---------------------------------------------------------------------------------
मूल कविता: सात
गीत: वेडात मराठे वीर दौडले सात
कवि: कुसुमाग्रज
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
----------------------------------------------------------------------------------------
इस गीत को तुषार जोशी नागपुर की आवाज़ मे आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने।
----------------------------------------------------------------------------------------
मूल कविता कि कडिया :
http://ek-kavita.blogspot.com/2007/02/blog-post_9383.html
http://justmarathi.blogspot.com/2007/02/blog-post_1286.html
http://lahanpan.blogspot.com/2006/10/blog-post_17.html
http://shrirangjoshi.spaces.live.com/Blog/cns!2B4F96BCCF74F5BF!295.entry
http://jhingalala.com/marathi/?p=149
http://www.manogat.com/node/8013
रविवार, फ़रवरी 25, 2007
अब तो मै बस - संदीप खरे
अब तो मै बस दिन की बही के कागज़ भरता हूँ
रटे रटाए तोते जैसा साईन करता हुँ
हर झंझट से हर टंटे से रहता हूँ मै दूर
जवाब कैसे? असल में मुझको सवाल ना मंजूर
मैने किया है समझौता अब इन सब प्रश्नों से
ना वो सताए और सताए जाए ना मुझसे
नाग की तरह बधीरता की बीन पे हिलता हूँ
अब तो छाती मेरी केवल डर भर लेती है
पर्वत देख के गहराई ही याद आती है
अब कहा की दिलखुश बातें गगन से होती है?
अब तो रात भी पहले जैसी नही मचलती है
बिलंगरी से कलंदरी का गाना गाता हूँ
समझा जब से जीवन की इस भारी उलझन को
इत्र की तरह उड गई मेरी मन की खुशियाँ यों
मेरे दर पे अब तो कोई शौक न आता है
अब तो मेरा सदा बोरियत से ही नाता है
बोरियत से भी अब मै बस बोर हो जाता हूँ
-----------------------------------------------
कवि: संदीप खरे
कविता: आताशा मी फक्त रकाने
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
रटे रटाए तोते जैसा साईन करता हुँ
हर झंझट से हर टंटे से रहता हूँ मै दूर
जवाब कैसे? असल में मुझको सवाल ना मंजूर
मैने किया है समझौता अब इन सब प्रश्नों से
ना वो सताए और सताए जाए ना मुझसे
नाग की तरह बधीरता की बीन पे हिलता हूँ
अब तो छाती मेरी केवल डर भर लेती है
पर्वत देख के गहराई ही याद आती है
अब कहा की दिलखुश बातें गगन से होती है?
अब तो रात भी पहले जैसी नही मचलती है
बिलंगरी से कलंदरी का गाना गाता हूँ
समझा जब से जीवन की इस भारी उलझन को
इत्र की तरह उड गई मेरी मन की खुशियाँ यों
मेरे दर पे अब तो कोई शौक न आता है
अब तो मेरा सदा बोरियत से ही नाता है
बोरियत से भी अब मै बस बोर हो जाता हूँ
-----------------------------------------------
कवि: संदीप खरे
कविता: आताशा मी फक्त रकाने
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
शनिवार, फ़रवरी 24, 2007
बिजली ना बादल - संदीप खरे
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
सिर्फ इतना है कि मैने तुमको देखा सामने
शोख इन गालों पे देखो छुप के आती लालियाँ
छुपके छुपके जब से मुझको तुम लगे हो देखने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
कितनी कोमल फूल मेरे उम्र तेरी है अभी
रंग हो गए बोझ लगती पंखुडीयाँ है कापने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
सब सितारे पा के भी नाराज रहता है गगन
इक सितारा जब भी धरती पर है दिखता सामने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
देख तुझको गजरे के सब रंग उड गये है यहाँ
उसकी पीडा खुशबू बनकर अब लगी है फैलने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
सुबह मैने तेरी फुलों से नज़र उतारली
जाने कितने लोग सपने में लगे है देखने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
--------------------------------------------
कविता: मेघ नसता वीज नसता
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
--------------------------------------------
सिर्फ इतना है कि मैने तुमको देखा सामने
शोख इन गालों पे देखो छुप के आती लालियाँ
छुपके छुपके जब से मुझको तुम लगे हो देखने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
कितनी कोमल फूल मेरे उम्र तेरी है अभी
रंग हो गए बोझ लगती पंखुडीयाँ है कापने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
सब सितारे पा के भी नाराज रहता है गगन
इक सितारा जब भी धरती पर है दिखता सामने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
देख तुझको गजरे के सब रंग उड गये है यहाँ
उसकी पीडा खुशबू बनकर अब लगी है फैलने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
सुबह मैने तेरी फुलों से नज़र उतारली
जाने कितने लोग सपने में लगे है देखने
बिजली ना बादल लगे फिर मोर कैसे नाचने
--------------------------------------------
कविता: मेघ नसता वीज नसता
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
--------------------------------------------
कितना प्यारा, कितना सुंदर - संदीप खरे
कितना प्यारा, कितना सुंदर
ऐसा अपना दूर ही रहना
मेरे लिये तुम बाद में मेरे
उसी जगह फिर आकर जाना
कभी अचानक सामने आना
साँसों का फिर रूक सा जाना
दर्द भरा रिश्ता है लेकिन
बडा सहारा इसका होना
देखके मुझको वो छिपती है
लेकिन मुझपर यूँ मरती है
मेरे पथ के फुलों पर वो
उसका छुपकर इत्र लगाना
भले ही हम तुम ना मिल पाये
भितर से यूँ मिलकर आयें
प्रश्न कभी उभरा ही नही जो
जवाब तुझमे उसका पाना
मुझे मिला है तेरा होना
तेरे कारण मेरा होना
मै तुमको थामें रहता हूँ
तुम भी मुझको थामे रहना
घिर आते है बादल जब भी
मन होता है मौन और भी
बरसे पानी वहाँ कही पर
और सियाही यहाँ मचलना
--------------------------------------------
कवि: संदीप खरे
कविता: कितिक हळवे कितिक सुंदर
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
--------------------------------------------
यह गीत आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने
ऐसा अपना दूर ही रहना
मेरे लिये तुम बाद में मेरे
उसी जगह फिर आकर जाना
कभी अचानक सामने आना
साँसों का फिर रूक सा जाना
दर्द भरा रिश्ता है लेकिन
बडा सहारा इसका होना
देखके मुझको वो छिपती है
लेकिन मुझपर यूँ मरती है
मेरे पथ के फुलों पर वो
उसका छुपकर इत्र लगाना
भले ही हम तुम ना मिल पाये
भितर से यूँ मिलकर आयें
प्रश्न कभी उभरा ही नही जो
जवाब तुझमे उसका पाना
मुझे मिला है तेरा होना
तेरे कारण मेरा होना
मै तुमको थामें रहता हूँ
तुम भी मुझको थामे रहना
घिर आते है बादल जब भी
मन होता है मौन और भी
बरसे पानी वहाँ कही पर
और सियाही यहाँ मचलना
--------------------------------------------
कवि: संदीप खरे
कविता: कितिक हळवे कितिक सुंदर
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
--------------------------------------------
यह गीत आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने
बुधवार, फ़रवरी 21, 2007
जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं - संदीप खरे
बुरा बुरा कुछ कुछ अच्छा सा कह जाते हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
शब्दों में खुदको बस यूँ उलझाते रहों तुम
दिल से जब तक ना अपने दिल मिल जातें हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
देख के आँधी नाव नाव से करे इशारे
लौट जाए जब आँधी फिरसे बतियाते हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
अपना सा गर दुख तुमको प्यारा लगता है
ना ना करके दिल को फिर से छलकातें हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
कलकी कितनी चिंता देखो कतार देखो
कल के बादमें रोज ही फिरसे कल आते हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
शब्द ले चलो हाथों में आधार रहेगा
राह अंधेरी सफर कठीन गाना गाते है
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
--------------------------------------------------
कविता: जरा चुकीचे जरा बरोबर
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
--------------------------------------------------
इस रचना को आप यहाँ सुन सकते है तुषार जोशी की आवाज़ में
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
शब्दों में खुदको बस यूँ उलझाते रहों तुम
दिल से जब तक ना अपने दिल मिल जातें हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
देख के आँधी नाव नाव से करे इशारे
लौट जाए जब आँधी फिरसे बतियाते हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
अपना सा गर दुख तुमको प्यारा लगता है
ना ना करके दिल को फिर से छलकातें हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
कलकी कितनी चिंता देखो कतार देखो
कल के बादमें रोज ही फिरसे कल आते हैं
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
शब्द ले चलो हाथों में आधार रहेगा
राह अंधेरी सफर कठीन गाना गाते है
आओ यारों जिंदगी पर कुछ बतियातें हैं
--------------------------------------------------
कविता: जरा चुकीचे जरा बरोबर
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
--------------------------------------------------
इस रचना को आप यहाँ सुन सकते है तुषार जोशी की आवाज़ में
तो क्या हुआ - संदीप खरे
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
तनहा सफर, जी लेंगे हम
अपनी हसी, अपने ही गम
लेकर यहाँ, पी लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
रातों में कौन, दिन में कौन
जीवन भर का साया है कौन
सांसो में सास, पलों से पल
दिन को दिनोंसे, सी लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
आंगन में बाडी थी ही नही
घर में आंगन था ही नही
घर का भ्रम, आंगन का भ्रम
बाडी के भ्रम में जी लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
आए हो चुनाव आपका था
चले गये तो किसको क्या
अपनी ही बाट जोह कर यहाँ
अपने ही साथी हो लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
माटी का घर और ये किवाड
माटी ही घर माटी किवाड
माटी के बदन को माटी आधार
माटी ही अपनी माटी ही ठीक
माटी में माटी हो लेंगे हम
-----------------------------------------------
कविता: एव्हढच ना
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
----------------------------------------------
इस अनुवाद को आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने।
तनहा सफर, जी लेंगे हम
अपनी हसी, अपने ही गम
लेकर यहाँ, पी लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
रातों में कौन, दिन में कौन
जीवन भर का साया है कौन
सांसो में सास, पलों से पल
दिन को दिनोंसे, सी लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
आंगन में बाडी थी ही नही
घर में आंगन था ही नही
घर का भ्रम, आंगन का भ्रम
बाडी के भ्रम में जी लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
आए हो चुनाव आपका था
चले गये तो किसको क्या
अपनी ही बाट जोह कर यहाँ
अपने ही साथी हो लेंगे हम
तो क्या हुआ, जी लेंगे हम
माटी का घर और ये किवाड
माटी ही घर माटी किवाड
माटी के बदन को माटी आधार
माटी ही अपनी माटी ही ठीक
माटी में माटी हो लेंगे हम
-----------------------------------------------
कविता: एव्हढच ना
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी नागपुर
----------------------------------------------
इस अनुवाद को आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने।
रविवार, फ़रवरी 18, 2007
बोलो कैसे जिना है - मंगेश पाडगावकर
बोलगाणी ईस काव्य ग्रन्थ में मंगेश पाडगावकर जी ने मराठी में सरल भाषा में अनेको प्यारी कविताओं को लिखा है। सांगा कसं जगायचं ये उनमें से ही एक कविता है। ईस कविता को आप यहाँ सुन सकतें है। अवश्य सुने।
--------------------------------------------------------
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
आँखों ही आँखों में आपकी
कोई बाट
जोहता है ना?
गरमा गरम खाना
कोई सलीके से
परोसता है ना?
जली कटी कहना है?
या दुआ देकर हसना है?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
भीषण अंधेरी
रात में जब
कुछ दिखाई नही देता है
आपके लिये
दीप लेकर
कोई जरूर खड़ा होता है
अंधेरे में चिढ़ना है?
या प्रकाश में उड़ना है?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
पाँव में काँटा
चूभता है
हा ये सच होता है
सुगंधित फूल
का खिलना
क्या सच नही होता है?
काँटों की तरह चूभना
या फुलों की तरह महकना?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
प्याला आधा
खाली है
ये भी कह सकते हो
प्याला आधा
भरा हुआ है
ये भी तो कह सकते हो
खाली है कहना है?
या भरा हुआ कहना है?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
--------------------------------------------------------
कवि- मंगेश पाडगावकर
काव्य संग्रह - बोलगाणी
मूल कविता - सांगा कसं जगायचं, कण्हत कण्हत की गाणं म्हणत, तुम्हीच ठरवा
भावानुवाद - तुषार जोशी, नागपुर
--------------------------------------------------------
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
आँखों ही आँखों में आपकी
कोई बाट
जोहता है ना?
गरमा गरम खाना
कोई सलीके से
परोसता है ना?
जली कटी कहना है?
या दुआ देकर हसना है?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
भीषण अंधेरी
रात में जब
कुछ दिखाई नही देता है
आपके लिये
दीप लेकर
कोई जरूर खड़ा होता है
अंधेरे में चिढ़ना है?
या प्रकाश में उड़ना है?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
पाँव में काँटा
चूभता है
हा ये सच होता है
सुगंधित फूल
का खिलना
क्या सच नही होता है?
काँटों की तरह चूभना
या फुलों की तरह महकना?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
प्याला आधा
खाली है
ये भी कह सकते हो
प्याला आधा
भरा हुआ है
ये भी तो कह सकते हो
खाली है कहना है?
या भरा हुआ कहना है?
आप बताओ
बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ
--------------------------------------------------------
कवि- मंगेश पाडगावकर
काव्य संग्रह - बोलगाणी
मूल कविता - सांगा कसं जगायचं, कण्हत कण्हत की गाणं म्हणत, तुम्हीच ठरवा
भावानुवाद - तुषार जोशी, नागपुर
रविवार, फ़रवरी 11, 2007
घडीबाबा - कुसुमाग्रज
कविवर्य "कुसुमाग्रज" मराठी के जाने माने कवि हैं। बचपन में पाठ्यक्रम में हमें उनकी एक कविता हुआ करती थी। उस कविता कि स्मृति आज तक मन में ताज़ा है। "घड्याळबाबा" नामक उस कविता को सुनकर मन में अनेक सुखद क्षण उमड आते हैं। आज उस कविता का भावानुवाद प्रस्तुत कर रहा हूँ।
------------------------------------------------------------------
घडीबाबा दिवाल पर बैठते हैं
दिन भर टिक - टिक करते हैं
ठन ठन ठोका देते हैं
और कहते हैं -
बच्चों, छै बज गए
अब उठो,
बच्चों, आठ बज गए
अब नहाओ।
बच्चों, दस बज गए
अब खाना खाओ।
ग्यारह बज गए, स्कूल जाओ।
हम रोज घडीबाबा कि सुनते हैं।
पर इतवार को एक नहीं सुनते।
वो कहते है, छै बज गए, उठो,
हम सात बजे उठते हैं।
वो कहते हैं, आठ बज गए, नहाओ,
हम नौ बजे नहाते हैं।
वो कहते हैं, दस बज गए, खाना खाओ,
हम ग्यारह बजे खातें हैं।
और इतवार को स्कूल कि
तो छुट्टी होती है।
फिर घडीबाबा खूब गुस्सा करते हैं
जोर जोर से टिक टिक करते हैं
गुस्से से ठन ठन ठोके लगाते हैं
पर इतवार को हम उनकी तरफ
देखते भी नहीं।
देखा भी तो सिर्फ हँसते हैं
और खेलते रहते हैं।
------------------------------------------------------------------
मूल कविता: घड्याळबाबा
मूल कवि: कुसुमाग्रज
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
------------------------------------------------------------------
घडीबाबा दिवाल पर बैठते हैं
दिन भर टिक - टिक करते हैं
ठन ठन ठोका देते हैं
और कहते हैं -
बच्चों, छै बज गए
अब उठो,
बच्चों, आठ बज गए
अब नहाओ।
बच्चों, दस बज गए
अब खाना खाओ।
ग्यारह बज गए, स्कूल जाओ।
हम रोज घडीबाबा कि सुनते हैं।
पर इतवार को एक नहीं सुनते।
वो कहते है, छै बज गए, उठो,
हम सात बजे उठते हैं।
वो कहते हैं, आठ बज गए, नहाओ,
हम नौ बजे नहाते हैं।
वो कहते हैं, दस बज गए, खाना खाओ,
हम ग्यारह बजे खातें हैं।
और इतवार को स्कूल कि
तो छुट्टी होती है।
फिर घडीबाबा खूब गुस्सा करते हैं
जोर जोर से टिक टिक करते हैं
गुस्से से ठन ठन ठोके लगाते हैं
पर इतवार को हम उनकी तरफ
देखते भी नहीं।
देखा भी तो सिर्फ हँसते हैं
और खेलते रहते हैं।
------------------------------------------------------------------
मूल कविता: घड्याळबाबा
मूल कवि: कुसुमाग्रज
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
शुक्रवार, जनवरी 26, 2007
सूरज उग आया था - सुरेश भट
सूरज उग आया था
इतना पता चला मुझको, जब चिता पर चढाया था
मौत छुडा ले गई है, ज़िंदगी ने सताया था।
पत्थरदिल ये दुनिया, कुछ कहने से ना बदली
शब्दों का चढावा मैने, खाम्खाह चढाया था।
जो बित गया वो सुखद अनुभव भूल जाते हैं
(क्या मौसम भी जिवन में, कभी लौट के आया था)
जब मैने सुनाई तुमको, मेरी वो प्रेम कहानी
तब मैने नाम तुम्हारा चुपचाप छुपाया था
इस बात का रोना है, के रोते ना बना हमसे
रंग तेरे खाबों का, आसूँओ में मिलाया था
सिर्फ तेरे यादों की मन में बौछार हुई थी
आभास तुम्हारा मैनें सीने से लगाया था
घर खोजने निकला मै, यहाँ वहाँ मै भटका
वो टुटा फुटा निकला जो दरवाजा पाया था
उस रात अकेला मैं जलता ही रहा आशा में
मै बूझ गया जब सुबहा का सूरज उग आया था
मूल कविता: आकाश उजळले होते
मूल कविः सुरेश भट
कविता संग्रहः एल्गार
भावानुवादः तुषार जोशी, नागपूर
इतना पता चला मुझको, जब चिता पर चढाया था
मौत छुडा ले गई है, ज़िंदगी ने सताया था।
पत्थरदिल ये दुनिया, कुछ कहने से ना बदली
शब्दों का चढावा मैने, खाम्खाह चढाया था।
जो बित गया वो सुखद अनुभव भूल जाते हैं
(क्या मौसम भी जिवन में, कभी लौट के आया था)
जब मैने सुनाई तुमको, मेरी वो प्रेम कहानी
तब मैने नाम तुम्हारा चुपचाप छुपाया था
इस बात का रोना है, के रोते ना बना हमसे
रंग तेरे खाबों का, आसूँओ में मिलाया था
सिर्फ तेरे यादों की मन में बौछार हुई थी
आभास तुम्हारा मैनें सीने से लगाया था
घर खोजने निकला मै, यहाँ वहाँ मै भटका
वो टुटा फुटा निकला जो दरवाजा पाया था
उस रात अकेला मैं जलता ही रहा आशा में
मै बूझ गया जब सुबहा का सूरज उग आया था
मूल कविता: आकाश उजळले होते
मूल कविः सुरेश भट
कविता संग्रहः एल्गार
भावानुवादः तुषार जोशी, नागपूर
गुरुवार, जनवरी 25, 2007
मैं ये आँधी झेल जाउंगा - प्रसन्न शेंबेकर
प्रसन्न शेंबेकर मेरे कवि मित्र हैं। उनकी ये पंक्तियाँ हमेशा मेरा उत्साह वर्धन करती रहती हैं।
मैं ये आँधी झेल जाउंगा
ऐसा आत्मविश्वास है।
पाँव के निचे मेरी जमीँ
और ये मेरा आकाश है।
पाँव गडाकर मेरा निश्चय
सह्याद्रि सा नीडर है।
आओ आँधीयों आज तुम्हारी
पर्वत के संग टक्कर है।
कवि - प्रसन्न शेंबेकर, नागपुर
अनुवाद - तुषार जोशी, नागपुर
मैं ये आँधी झेल जाउंगा
ऐसा आत्मविश्वास है।
पाँव के निचे मेरी जमीँ
और ये मेरा आकाश है।
पाँव गडाकर मेरा निश्चय
सह्याद्रि सा नीडर है।
आओ आँधीयों आज तुम्हारी
पर्वत के संग टक्कर है।
कवि - प्रसन्न शेंबेकर, नागपुर
अनुवाद - तुषार जोशी, नागपुर
मंगलवार, दिसंबर 05, 2006
घेता, - विं. दा. करंदीकर
कविवर्य विंदा करंदीकर इनकी "घेता" कविता मराठी साहित्य में महत्वपूर्ण मानी जाती है। हमें लेते लेते देने की प्रेरणा ये कविता दे जाती है। इस कविता का मूल रूप आप विकिपेडिया पर पढ सकते हैं।
देने वाला देता जाए
लेनेवालों सौगात ले लो
सब्ज पिले मैदानों से तुम
सब्ज-पिली शाल ले लो
सह्याद्री के अस्तित्व से
हिम्मत वाली ढाल ले लो
इन दिवाने बादलों से
दिवाने आकार ले लो
अगणीत प्रश्नों के धरती से
सब उत्तर साकार ले लो
तुफान भरे सागर से तुम
तुफानी झंकार ले लो
शांत सुंदर भीमा नदी से
भक्ति अपरंपार ले लो
देने वाला देता जाए
लेनेवालों सौगात ले लो
लेते लेते देनेवाले के
एक दिन तुम हाथ ले लो
(घेता, विं. दा. करंदीकर)
मूल कविता: घेता
कवि: विंदा करंदीकर
भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
देने वाला देता जाए
लेनेवालों सौगात ले लो
सब्ज पिले मैदानों से तुम
सब्ज-पिली शाल ले लो
सह्याद्री के अस्तित्व से
हिम्मत वाली ढाल ले लो
इन दिवाने बादलों से
दिवाने आकार ले लो
अगणीत प्रश्नों के धरती से
सब उत्तर साकार ले लो
तुफान भरे सागर से तुम
तुफानी झंकार ले लो
शांत सुंदर भीमा नदी से
भक्ति अपरंपार ले लो
देने वाला देता जाए
लेनेवालों सौगात ले लो
लेते लेते देनेवाले के
एक दिन तुम हाथ ले लो
(घेता, विं. दा. करंदीकर)
मूल कविता: घेता
कवि: विंदा करंदीकर
भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
शनिवार, दिसंबर 02, 2006
आज जा के - सुरेश भट
"जो मुलत: अच्छा कवि होता है वही मराठी में दमदार गज़लें लिख सकता है, इस वास्तविकता का सबूत थे कविवर्य श्री सुरेश भट जी।" रुपगंधा सुरेश भट जी का पहला काव्यग्रंथ है। आज इसी काव्यग्रंथ से एक कविता का भावानुवाद प्रस्तुत है।
आज जा के
धिरे धिरे आ रहा है
मेरी पीडा को आकार
धिरे धिरे उठ रही है
निचीं नज़रें उपर
जैसे तीव्र होता जाए
मेरी यातना का घेरा
वैसे वैसे बढ़ता है
लढ़ने का बल मेरा
सह चुके कितने ही
मिथ्या स्वप्नों की उलझन
चार दानों को मानली
मैने दौलत महान
हो रहा है मुझसे मेरा
परिचय आज जा के
फूट रहे है गितों को
पंख मेरी यातना के
(आता मात्र, रुपगंधा, सुरेश भट)
मूल कविता: आता मात्र (मराठी)
काव्यग्रंथ: रुपगंधा
कवि: सुरेश भट
भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
आज जा के
धिरे धिरे आ रहा है
मेरी पीडा को आकार
धिरे धिरे उठ रही है
निचीं नज़रें उपर
जैसे तीव्र होता जाए
मेरी यातना का घेरा
वैसे वैसे बढ़ता है
लढ़ने का बल मेरा
सह चुके कितने ही
मिथ्या स्वप्नों की उलझन
चार दानों को मानली
मैने दौलत महान
हो रहा है मुझसे मेरा
परिचय आज जा के
फूट रहे है गितों को
पंख मेरी यातना के
(आता मात्र, रुपगंधा, सुरेश भट)
मूल कविता: आता मात्र (मराठी)
काव्यग्रंथ: रुपगंधा
कवि: सुरेश भट
भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
शुक्रवार, दिसंबर 01, 2006
कैसे काट पाओगे जी - संदीप खरे
संदीप खरे जी के काव्यग्रंथ "मौनाची भाषांतरे" में "कसे सरतील सये" कविता है. उनके एक अल्बम में इस कविता को उन्होने खुद ही गाया है। ये गीत गुनगुनाने में बडा ही मधुर लगता है।
कैसे काट पाओगे जी
दिन आप मेरे बिना
दिन सारे काटने को आयेंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
बारिश की ये धाराएँ, गिनने में दिन जाए
होता जाए मन खाली खाली
होठों पर लिये हँसी, कोई एक पगली सी
बुन रही बिरहा की जाली
भले अभी पास ना है
कोई अपना सा तो है
आप फिर खुष हो जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
कौन तेरे छत पर, खडा चुप रह कर
कोई एक दीप जल रहा
अभी शाम हो जाएगी, चांदनी में खो जाएगी
चांद जब आजाएगा वहाँ
सितारों के कोटी कण
अपनी यादों के क्षण
आपकी ये झोली भर जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
यहाँ दूर देस में भी, मेरी खिडकी के निचे
सारे फूल बारिश में गिले
तुम तुम, तेरा तेरा, तेरी तेरी, तेरे तेरे
पड़ रहे सारे तेरे ओले
रासते में बिछ कर
तेरे सारे भीगे पल
मखमल सारे बन जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
अब बतियाना नहीं, जिते रहना है यूँ ही
होना चाहे मन ये अकेला
बदन में घुल जाए, बिजली पे झूल जाए
तेरी मेरी बिरहाका झुला
आसमाँ में बादल आये
भर रहे सर्द आहें
मचल के बरस के जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
(कसे सरतील सये, मौनाची भाषांतरे, संदीप खरे)
मूळ कविता: कसे सरतील सये (मराठी)
काव्यग्रंथ: मौनाची भाषांतरे
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
----------------------------------------------------------------------------------------------
आप इस गीत को यहाँ सुन सकते हैं। आप अवश्य सुने और अपनी राय दें।
कैसे काट पाओगे जी
दिन आप मेरे बिना
दिन सारे काटने को आयेंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
बारिश की ये धाराएँ, गिनने में दिन जाए
होता जाए मन खाली खाली
होठों पर लिये हँसी, कोई एक पगली सी
बुन रही बिरहा की जाली
भले अभी पास ना है
कोई अपना सा तो है
आप फिर खुष हो जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
कौन तेरे छत पर, खडा चुप रह कर
कोई एक दीप जल रहा
अभी शाम हो जाएगी, चांदनी में खो जाएगी
चांद जब आजाएगा वहाँ
सितारों के कोटी कण
अपनी यादों के क्षण
आपकी ये झोली भर जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
यहाँ दूर देस में भी, मेरी खिडकी के निचे
सारे फूल बारिश में गिले
तुम तुम, तेरा तेरा, तेरी तेरी, तेरे तेरे
पड़ रहे सारे तेरे ओले
रासते में बिछ कर
तेरे सारे भीगे पल
मखमल सारे बन जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
अब बतियाना नहीं, जिते रहना है यूँ ही
होना चाहे मन ये अकेला
बदन में घुल जाए, बिजली पे झूल जाए
तेरी मेरी बिरहाका झुला
आसमाँ में बादल आये
भर रहे सर्द आहें
मचल के बरस के जाएंगे
गुलाब सी अखियों के
पलकों की पंखडी में
ढेर सारा पानी भर लायेंगे
(कसे सरतील सये, मौनाची भाषांतरे, संदीप खरे)
मूळ कविता: कसे सरतील सये (मराठी)
काव्यग्रंथ: मौनाची भाषांतरे
कवि: संदीप खरे
भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
----------------------------------------------------------------------------------------------
आप इस गीत को यहाँ सुन सकते हैं। आप अवश्य सुने और अपनी राय दें।
रविवार, नवंबर 26, 2006
उषःकाल होता होता - सुरेश भट
सुरेश भट साहब नागपुर के परम कवि थें। उन्होने मराठी में गज़ल लिखने की अनोखी कला पाई थी। मराठी गज़ल का उच्चार जहाँ हो वहाँ इनका नाम जरूर लिया जाता है। "सामना" इस मराठी सिनेमा में शामिल किया गया इनका गाना "उषःकाल होता होता" बड़ा लोकप्रिय है और आज तक सराहा जाता है। आज वही गीत हिंदी में पाठकों के लिये हाज़िर कर रहा हूँ।
उषःकाल को घेरे है अंधेरों के जाले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
हमें चार किरणों की ये आस क्यों लगी है
अपना जो नही था उसकी याद क्यों जगी है
क्यों ये सूर्य अंधेरों में अपना सर छुपाले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
सात स्वर्ग लेके उन्होंने भरली अपनी पेटी
हमे गृहस्थी में मिलती सिर्फ धूल माटी
हम हुए शमशान जहाँ ना कोई फेरा डाले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
स्वदेश में ही बंदी जैसा हुआ अपना जीना
अपने दूध से ही जलता देवकी का सीना
क्यों अभागी पुण्य बना है पाप क्यों मज़ा ले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
धधक रही बुझकर भी इन चिताओंकी ज्वाला
वधस्तंभ माँग रहे फिर खून का निवाला
हमें मिले स्वतंत्रता में आँसूओं के प्याले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
उषःकाल को घेरे है अंधेरों के जाले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
हमें चार किरणों की ये आस क्यों लगी है
अपना जो नही था उसकी याद क्यों जगी है
क्यों ये सूर्य अंधेरों में अपना सर छुपाले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
सात स्वर्ग लेके उन्होंने भरली अपनी पेटी
हमे गृहस्थी में मिलती सिर्फ धूल माटी
हम हुए शमशान जहाँ ना कोई फेरा डाले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
स्वदेश में ही बंदी जैसा हुआ अपना जीना
अपने दूध से ही जलता देवकी का सीना
क्यों अभागी पुण्य बना है पाप क्यों मज़ा ले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
धधक रही बुझकर भी इन चिताओंकी ज्वाला
वधस्तंभ माँग रहे फिर खून का निवाला
हमें मिले स्वतंत्रता में आँसूओं के प्याले
आओ अपनी ज़िंदगीयों की जलालें मशालें
(उषःकाल होता होता, सुरेश भट)
गीतः उषःकाल होता होता (मराठी)
गीतकार :सुरेश भट
गायक :आशा भोसले
संगीतकार :पं. हृदयनाथ मंगेशकर
भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
शनिवार, नवंबर 25, 2006
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है - मंगेश पाडगावकर
मंगेश पाडगावकर मराठी के प्रसिद्ध कवियों में एक हैं। इनका "बोलगाणी" यह काव्यसंग्रह विशेष लोकप्रिय रहा है। इनकी कविता शैली युवकों में अधिक प्रसिद्ध है। "बोलगाणी" इस काव्यसंग्रह से उनकी एक प्रसिद्ध कविता "प्रेम म्हणजे प्रेम म्हणजे प्रेम असतं" प्रस्तुत कर रहा हूँ।
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
क्या कहा? ये पंक्तियाँ छोटी लगती हैं
काव्यशास्त्र दृष्टीसे ओछी लगती हैं?
लगती हैं लगने दो
ओछी ही रहने दो
फिर भी,
फिर भी
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
हिन्दी में दय्या रे कहकर आहें भर सकते हो
उर्दू में इश्क कहकर प्रेम कर सकते हो
सारणी में चूक कर भी प्रेम कर सकते हो
कान्व्हेन्ट में सिखकर भी प्रेम कर सकते हो
लव उसी का दूसरा नेम होता है
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
सोलहवे बरस बदन में फूल खिलते हैं
जागी आँखों में सपनों के झुले झूलते हैं
याद है जब मेरी आपकी सोलह ढ़ली थीं
पानी से नाव तब पूरी भरी थी
लहरों पर मस्ती में नाँच रहे थे
पानी में डूबते डूबते बच रहे थे
डूब भी गए होते चल जाता था
प्रेम ही खिंचकर बाहर निकाल लाता था
आपको ये पता था, हमको भी पता है
क्योंकि
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
प्रेम शेम कुछ नही, कहने वाले मिलते हैं
प्रेम याने ढोंग ये भी सोचनेवाले मिलते हैं
ऐसा ही एक व्यक्ति हमसे कहने लगा
पाँच बच्चे हो गए मगर प्यार व्यार कुछ किया नहीं
हमारा काम निकल ही गया, प्यार के सिवा चल ही गया
उसे लगा मै मान गया
लेकिन मैं उस दिन जान गया
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
इनका और हमारा सेम नहीं होता है
उसके साथ बहके होंगे बारिष में बहार से
एक चाकलेट आधा आधा खाया होगा प्यार से
भरी धूप में उसके साथ घंटो बिताए हो
दिलों जाँ का सुकुन उसके आगोश में पाए हो
रुठना है प्रेम
हँसना है प्रेम
जम के झगडना और
मान जाना है प्रेम
मन से चिठ्ठी लेखन भी प्रेम है
तिव्रतापूर्वक आलिंगन भी प्रेम है
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
(बोलगाणी, मंगेश पाडगावकर)
मूल कविता: प्रेम म्हणजे प्रेम म्हणजे प्रेम असतं
काव्यसंग्रह: बोलगाणी (मराठी)
कवि: मंगेश पाडगावकर
स्वैर अनुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
क्या कहा? ये पंक्तियाँ छोटी लगती हैं
काव्यशास्त्र दृष्टीसे ओछी लगती हैं?
लगती हैं लगने दो
ओछी ही रहने दो
फिर भी,
फिर भी
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
हिन्दी में दय्या रे कहकर आहें भर सकते हो
उर्दू में इश्क कहकर प्रेम कर सकते हो
सारणी में चूक कर भी प्रेम कर सकते हो
कान्व्हेन्ट में सिखकर भी प्रेम कर सकते हो
लव उसी का दूसरा नेम होता है
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
सोलहवे बरस बदन में फूल खिलते हैं
जागी आँखों में सपनों के झुले झूलते हैं
याद है जब मेरी आपकी सोलह ढ़ली थीं
पानी से नाव तब पूरी भरी थी
लहरों पर मस्ती में नाँच रहे थे
पानी में डूबते डूबते बच रहे थे
डूब भी गए होते चल जाता था
प्रेम ही खिंचकर बाहर निकाल लाता था
आपको ये पता था, हमको भी पता है
क्योंकि
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
प्रेम शेम कुछ नही, कहने वाले मिलते हैं
प्रेम याने ढोंग ये भी सोचनेवाले मिलते हैं
ऐसा ही एक व्यक्ति हमसे कहने लगा
पाँच बच्चे हो गए मगर प्यार व्यार कुछ किया नहीं
हमारा काम निकल ही गया, प्यार के सिवा चल ही गया
उसे लगा मै मान गया
लेकिन मैं उस दिन जान गया
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
इनका और हमारा सेम नहीं होता है
उसके साथ बहके होंगे बारिष में बहार से
एक चाकलेट आधा आधा खाया होगा प्यार से
भरी धूप में उसके साथ घंटो बिताए हो
दिलों जाँ का सुकुन उसके आगोश में पाए हो
रुठना है प्रेम
हँसना है प्रेम
जम के झगडना और
मान जाना है प्रेम
मन से चिठ्ठी लेखन भी प्रेम है
तिव्रतापूर्वक आलिंगन भी प्रेम है
प्रेम याने प्रेम याने प्रेम होता है
आपका और हमारा एकदम सेम होता है
(बोलगाणी, मंगेश पाडगावकर)
मूल कविता: प्रेम म्हणजे प्रेम म्हणजे प्रेम असतं
काव्यसंग्रह: बोलगाणी (मराठी)
कवि: मंगेश पाडगावकर
स्वैर अनुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
शुक्रवार, नवंबर 24, 2006
जोगन - कुसुमाग्रज
"कुसुमाग्रज" इस नाम से लिखने वाले माराठी के जाने माने कवि मेरे सबसे प्यारे कवियों में से एक हैं। उनकी कविताएँ जिने की उमंग जगातीं हैं। उनके "छंदोमयी" नामक काव्यग्रन्थ से कविता "जोगन" आज प्रस्तुत कर रहा हूँ।
जोगन
जब बुलाओ
आ जाउँगी
माँगो उतना
दे जाउँगी
दे दूँगी फिर
देह विलग सी
छाया बनकर
खो जाउँगी
ताज नहीं
तेरा माँगुंगी
ना रिश्ता ही
बतलाउँगी
मन ही मन में
तेरी होकर
जोगन बनकर
रह जाउँगी
(जोगिण, छंदोमयी, कुसुमाग्रज)
मूल कविता: कुसुमाग्रज
काव्यग्रन्थ: छंदोमयी (मराठी)
स्वैर अनुवाद: तुषार जोशी, नागपूर
जोगन
जब बुलाओ
आ जाउँगी
माँगो उतना
दे जाउँगी
दे दूँगी फिर
देह विलग सी
छाया बनकर
खो जाउँगी
ताज नहीं
तेरा माँगुंगी
ना रिश्ता ही
बतलाउँगी
मन ही मन में
तेरी होकर
जोगन बनकर
रह जाउँगी
(जोगिण, छंदोमयी, कुसुमाग्रज)
मूल कविता: कुसुमाग्रज
काव्यग्रन्थ: छंदोमयी (मराठी)
स्वैर अनुवाद: तुषार जोशी, नागपूर
गुरुवार, नवंबर 23, 2006
ये बड़ा कठिन होता है - संदीप खरे
संदिप खरे ये नाम मराठी कविताओं की दुनिया में आजकल गूँज रहा है। वें अपनी भावुक और अर्थभरी कविताओं के लिये लोकप्रिय हो गए हैं। उनकी कविताओं के अल्बम जैसे "आयुष्यावर बोलू काही" बहोत सराहे गए हैं।
आज उनकी एक कविता हिंदी पाठकों के लिये प्रस्तुत कर रहा हूँ। एस कविता का मराठी रूप भी आप यहा पढ सकते हैं। अल्बम "आयुष्यावर बोलू काही" में एक कविता और एक गीत इस तरह हमे ये रचना मिलती है। यहाँ उसी तरह पहले कविता और फिर गीत प्रस्तुत कर रहा हूँ।
कविता:
गाडी निकली, हाथ हिले और, क्षण में आँखे हो गई गिली
गाडी निकली, लटके चेहरे, हँसी तो थी पर वो थी नकली
गाडी निकली, हाथोंसे वो, हाथ अभी भी छुटता नहीं
मन कहता है, तोड दे नाता, बस कहने से टुटता नहीं
क्यों इतना अपनापन देकर, फिर ये गाडी छूट रही है?
बनकर छोटा याद का बिंदू, आँख के मोती लूट रही है
गाडी तो गई, प्लॅटफार्म पर सिसकीयों की बौछार हो गई
गाडी तो गई, आखों में वर्षा, देखो मुसलाधार हो गई
गीतः
ये बड़ा कठिन होता है, कोई बेहद ही प्यारा, दूर दूर जब जाए
अपनी आँखो के आगे, जिने का मतलब जाए
आँखों में छलके पानी, ओठों में दबी सी सिसकी
तुम उपर से हसते हो, नियती को मज़ा आता है
ये बड़ा कठिन होता है...
फिर भी रखना होता है, हाथों में रुमाल गुलाबी
लहराकर उसे दिखाओ, जब छूट रही हि गाडी
वो खिडकी से तकती है, अपनी धून में रहती है
धीरे से अलविदा कहना, उसको क्या खूब आता है
ये बड़ा कठिन होता है...
अब भूल ही जाना होगा, ये सब तय करते हो तुम
और वो कहती है तुमको, कभी मेरे गाँव आओ तुम
ये जैसे ही कहती है, बावली हुई जाती है
आओ तुम उसका कहना, क्यों प्यार भरा होता है
ये बड़ा कठिन होता है...
वक्त हाथ से निकला, पता चलता रह रह के
अपने सपनों को रखिये, अपनी मुठ्ठी में भरके
मुठ्ठी खुलने से पहले, मन जाने को करता है
लेकिन गाडी का पहिया, घुमता चला जाता है
ये बड़ा कठिन होता है...
वापसी भरी आँखों से, सर्द सर्द आहों से
होठों पर बजती सिटी, तेज़ तेज़ धडकन से
रह रह बढ़ती है दूरी, मन समझाता रहता है
मित्रों से मिलने पर भी, दुख गहराता रहता है
ये बड़ा कठिन होता है...
अल्बम: आयुष्यावर बोलू काही (मराठी)
कवि: संदिप खरे
स्वैर अनुवादक: तुषार जोशी, नागपूर
-------------------------------------------------
इस गीत को आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने।
आज उनकी एक कविता हिंदी पाठकों के लिये प्रस्तुत कर रहा हूँ। एस कविता का मराठी रूप भी आप यहा पढ सकते हैं। अल्बम "आयुष्यावर बोलू काही" में एक कविता और एक गीत इस तरह हमे ये रचना मिलती है। यहाँ उसी तरह पहले कविता और फिर गीत प्रस्तुत कर रहा हूँ।
कविता:
गाडी निकली, हाथ हिले और, क्षण में आँखे हो गई गिली
गाडी निकली, लटके चेहरे, हँसी तो थी पर वो थी नकली
गाडी निकली, हाथोंसे वो, हाथ अभी भी छुटता नहीं
मन कहता है, तोड दे नाता, बस कहने से टुटता नहीं
क्यों इतना अपनापन देकर, फिर ये गाडी छूट रही है?
बनकर छोटा याद का बिंदू, आँख के मोती लूट रही है
गाडी तो गई, प्लॅटफार्म पर सिसकीयों की बौछार हो गई
गाडी तो गई, आखों में वर्षा, देखो मुसलाधार हो गई
गीतः
ये बड़ा कठिन होता है, कोई बेहद ही प्यारा, दूर दूर जब जाए
अपनी आँखो के आगे, जिने का मतलब जाए
आँखों में छलके पानी, ओठों में दबी सी सिसकी
तुम उपर से हसते हो, नियती को मज़ा आता है
ये बड़ा कठिन होता है...
फिर भी रखना होता है, हाथों में रुमाल गुलाबी
लहराकर उसे दिखाओ, जब छूट रही हि गाडी
वो खिडकी से तकती है, अपनी धून में रहती है
धीरे से अलविदा कहना, उसको क्या खूब आता है
ये बड़ा कठिन होता है...
अब भूल ही जाना होगा, ये सब तय करते हो तुम
और वो कहती है तुमको, कभी मेरे गाँव आओ तुम
ये जैसे ही कहती है, बावली हुई जाती है
आओ तुम उसका कहना, क्यों प्यार भरा होता है
ये बड़ा कठिन होता है...
वक्त हाथ से निकला, पता चलता रह रह के
अपने सपनों को रखिये, अपनी मुठ्ठी में भरके
मुठ्ठी खुलने से पहले, मन जाने को करता है
लेकिन गाडी का पहिया, घुमता चला जाता है
ये बड़ा कठिन होता है...
वापसी भरी आँखों से, सर्द सर्द आहों से
होठों पर बजती सिटी, तेज़ तेज़ धडकन से
रह रह बढ़ती है दूरी, मन समझाता रहता है
मित्रों से मिलने पर भी, दुख गहराता रहता है
ये बड़ा कठिन होता है...
अल्बम: आयुष्यावर बोलू काही (मराठी)
कवि: संदिप खरे
स्वैर अनुवादक: तुषार जोशी, नागपूर
-------------------------------------------------
इस गीत को आप यहाँ सुन सकते हैं। अवश्य सुने।
बुधवार, नवंबर 22, 2006
आजाओ मन बसमें नही अब मेरा - प्रसन्न शेंबेकर
आजाओ मन बसमें नही अब मेरा
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
सांझ ढ़ले जब नदी किनारे
जो पल हमने साथ गुज़ारे
कुछ ना बाकी पास हमारे
सूना घर है सूना आज बसेरा
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
हाथों में हाथों को डारे
आँखो से होते थे इशारे
आज नही तुम संग हमारे
आसपास साया लगता है तेरा
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
उलझी लट गालों पर प्यारी
पवन के झोंके ने है सँवारी
मधुर सावलीं छवी तुम्हारी
आँख मुद कर याद करूँ वो चेहरा
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
मूल कविता: प्रसन्न शेंबेकर, नागपूर
अनुवाद: तुषार जोशी, नागपूर
अनुप जी, मै इन मराठी कवियों का संक्षिप्त परिचय यहा लिखने का प्रयास करुंगा। सुझाव के लिये धन्यवाद।
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
सांझ ढ़ले जब नदी किनारे
जो पल हमने साथ गुज़ारे
कुछ ना बाकी पास हमारे
सूना घर है सूना आज बसेरा
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
हाथों में हाथों को डारे
आँखो से होते थे इशारे
आज नही तुम संग हमारे
आसपास साया लगता है तेरा
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
उलझी लट गालों पर प्यारी
पवन के झोंके ने है सँवारी
मधुर सावलीं छवी तुम्हारी
आँख मुद कर याद करूँ वो चेहरा
तेरी यांदो ने है मुझको घेरा
मूल कविता: प्रसन्न शेंबेकर, नागपूर
अनुवाद: तुषार जोशी, नागपूर
अनुप जी, मै इन मराठी कवियों का संक्षिप्त परिचय यहा लिखने का प्रयास करुंगा। सुझाव के लिये धन्यवाद।
मंगलवार, नवंबर 21, 2006
सौमित्र जी की एक कविता
सुमित्रा
तुम वहीं खडी रहो
पहले मैं जाउंगा
याने मै ही तुम्हारी ज़िंदगी से चला गया
ऐसा होगा
हमेशा
लोग ही मेरी ज़िंदगी से
क्यों जाए?
(३५, आणि तरीही मी, सौमित्र)
स्वैर अनुवाद: तुषार जोशी, नागपूर
तुम वहीं खडी रहो
पहले मैं जाउंगा
याने मै ही तुम्हारी ज़िंदगी से चला गया
ऐसा होगा
हमेशा
लोग ही मेरी ज़िंदगी से
क्यों जाए?
(३५, आणि तरीही मी, सौमित्र)
स्वैर अनुवाद: तुषार जोशी, नागपूर
सदस्यता लें
संदेश (Atom)