तुषार जोशी, नागपूर की मराठी कविता "ती जातांना हळूच म्हणाली" का हिन्दी अनुवाद. आप इस मराठी गीत को सुबोध की आवाज़ मे यहाँ सुन सकते हैं।
जाते जाते कह गई वो
मुझे भुला दोगे क्या?
भर आया था गला अचानक
वक्त थम सा गया था
अनजाने में रिश्ते बन गए
जैसे फूल और खुशबू
चढ रहा था धीरे धीरे
बाली उमर का जादू
कहने लगी ना याद दिलाओ
फिरसे रुलाओगे क्या?
जाते जाते कह गई वो
मुझे भुला दोगे क्या?
भर आया था गला अचानक
वक्त थम सा गया था
किसमत से हम झुझते रहे
हारे ना घबराये
टिके रहे हम जाने कितने
आँधी तुफाँ आये
किस्मत ने पर अंगारों से
दामन भर दिया था
जाते जाते कह गई वो
मुझे भुला दोगे क्या?
भर आया था गला अचानक
वक्त थम सा गया था
तुषार जोशी, नागपूर
गुरुवार, मार्च 06, 2008
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

2 टिप्पणियाँ:
अच्छी कोशिश, भाई..
galaa ki jagaha para "dil" shabda kaa upayaog adhika pradhava shali shidha hogaa.
एक टिप्पणी भेजें