तुम घर में ना होते जब
दिल टुकडे हो जाता है
जीवन के खुलते धागे
संसार उधड जाता है
आकाश फाडकर बिजली
गिरने सा अनुभव होता
धरती दिशा खोती है
वो चांद बिखर जाता है
तुम घर में ना होते जब
आकर किरन आंगन में
यूँ ही लौट जातें हैं
खिडकी पर थमकर झोंका
बस महक बिना जाता है
तुम घर में ना होते जब
तेरे बाहों में घुलकर
बिते समय की याँदे
सांसों बिन दिल रूक जाये
दिल यूँ ही रूक जाता है
तुम घर में ना होते जब
अब तुम ही बताओ घर को
मैं क्या कहकर समझाऊँ
पूजा घर का दीपक भी
संग मेरे बुझ जाता है
तुम घर में ना होते जब
ना बड़ा हुआ मै अब भी
ना ही स्वतंत्र हुआ हुँ
इतना समझा हूँ तुम बिन
ये जनम अटक जाता है
तुम घर में ना होते जब
---------------------------------------------------------------------
मूल कविता: नसतेस घरी तू जेव्हा
कवि: संदीप खरे
संगीत: सलील कुळकर्णी
हिन्दी भावानुवाद: तुषार जोशी, नागपुर
---------------------------------------------------------------------
आप इस गीत को तुषार जोशी नागपुर की आवाज़ में यहाँ सुन सकते हैं, अवश्य सुने
गुरुवार, अप्रैल 05, 2007
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

1 टिप्पणियाँ:
hi there....we dunno each other...but i love Nastes Ghari Tu and just saw this link on orkut....good translation btw!!!!cool...just a clarification....the music is also given by sandeep khare for nastes ghari tu...
एक टिप्पणी भेजें